उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में मानसून के तेवर तल्ख, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट; भारी बारिश से नदियां उफान पर

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून का दौर लगातार तीखा बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। भारी वर्षा के चलते कई नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन के कारण कई मार्ग बाधित हुए हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है।

 

 

मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच आकाशीय बिजली और तेज गर्जना ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के तीन जिलों नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

नैनीताल में सबसे ज्यादा बारिश

मंगलवार को कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। भीमताल में सर्वाधिक 158 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा नैनीताल में 154, मुक्तेश्वर में 114, धारी में 110, मुक्तेश्वर क्षेत्र में 97 और कोश्याकुटोली में 93 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) पुलिस महकमे के सीनियर IPS अधिकारियों के हुये तबादले

 

 

वहीं, झूलाघाट में 75.5, कालाढूंगी में 66.5, बेतालघाट में 61.5 और रायवाला में 60.5 मिलीमीटर बारिश हुई। देहरादून में 57, कालसी में 55, शीतलाखेत में 54.5, पाटी में 53, पंचेश्वर में 51 और हल्द्वानी में 48.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

 

 

देहरादून और हरिद्वार में बारिश बनी आफत

सोमवार रात देहरादून और हरिद्वार के कई इलाकों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दीं। कई स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। कई जगह घरों में पानी और मलबा घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

नैनीताल में भी लगातार बारिश के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। झील से लगातार पानी की निकासी की जा रही है और निकासी द्वार खुले हुए हैं। भारी बारिश के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई सड़कें प्रभावित हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हुये ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा... प्रेम प्रसंग के शक में की गई हत्या, मासूम पर भी नहीं आया रहम

 

 

पहाड़ों में भूस्खलन से कई मार्ग बाधित

लगातार हो रही बारिश का सबसे ज्यादा असर पर्वतीय क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिससे कई सड़कें बंद हो गई हैं। मुख्य मार्गों पर भी मलबा आने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है।

 

 

बागेश्वर में रातभर बारिश होने के बाद कई मार्ग बाधित हुए हैं। वहीं पिथौरागढ़ में भी बारिश का दौर जारी है और करीब 17 मार्ग बंद बताए जा रहे हैं। लगातार वर्षा के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित है।

 

 

तापमान में भी आई गिरावट

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम में आई ठंडक के कारण लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में कम तापमान का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सपोनेंशियल के 6 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा पास कर रचा इतिहास

 

 

आज तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका जताई गई है।

 

 

प्रदेश के शेष जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।