उत्तराखण्डकुमाऊं,

चिल्ड्रन्स एकेडमी में नन्हे मुन्ने बच्चों ने ग्रेजुएशन सेरेमनी पर दिखाया प्रतिभा का हुनर

लालकुआं न्यूज़- गोपीपुरम स्थित – ला इन्फ़ेंशिया यूनिट ऑफ चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुन्ने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी यूनिफॉर्म पहनकर और अपने हाथों में प्रमाण पत्र लेकर अपनी ग्रेजुएशन की उपलब्धि का जश्न मनाया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यह भी पढ़ें 👉  गौधाम हल्दूचौड़ में 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक श्री रामकथा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन

 

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक श्रीष पाठक ने बच्चों को पठन-पाठन के साथ-साथ अन्य शिक्षाप्रद मुद्दों की और जागरूक किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायलों का इलाज जारी

 

 

ग्रेजुएशन सेरेमनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संगीत, नृत्य और अभिनय के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता और परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। इस मौके पर विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर कविता पाठक, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी व एडमिनिस्ट्रेटर रेनू मिश्रा और प्रियांशी पाठक उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, महिला दारोगा की हादसे में मौत, सिपाही घायल