उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में 5 दिन बारिश का दौर, 4 मई तक येलो अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 4 मई तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए पूरे प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मई का शुरुआती हफ्ता बारिश के साथ बीतने वाला है, जिससे अप्रैल के अंत में बढ़ी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल यानी गुरुवार को महीने का समापन बारिश के साथ होगा। राज्य के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट पड़े पूरी खबर….बारिश में ओलावृष्टि के लिए (यल्लो) अलर्ट जारी

 

मई की शुरुआत भी बारिश से:
1 मई को पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। पर्वतीय जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों (4400 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों के पद भरने जा रही सरकार, शिक्षा मंत्री ने बताई ये भी है तैयारी

 

2 और 3 मई को भी भीगेगा प्रदेश:
2 मई को भी पूरे उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार हैं।
वहीं 3 मई (रविवार) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर बारिश होगी, जबकि अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

4 मई को भी राहत नहीं:
सोमवार 4 मई को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूरे प्रदेश में बारिश जारी रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- रामपुर रोड पर बुधवार रात हुए सड़क हादसे में आया नया मोड़, ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर जाने से हुआ हादसा

 

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लगातार बारिश और गरज-चमक के चलते भूस्खलन और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।