उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड के 550 सरकारी स्कूलों को उद्योग समूहों लेंगे गोद, सीएम धामी बोले- शिक्षा व्यवस्था में आएगा क्रांतिकारी बदलाव”

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य के 550 सरकारी स्कूलों को देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह गोद लेंगे। इस ऐतिहासिक निर्णय से राज्य के दूरस्थ व संसाधनहीन विद्यालयों में बुनियादी ढांचे से लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक में व्यापक सुधार की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ 72 साल के बुजुर्ग ने 2 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया मुकदमा दर्ज

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि,

हम एक ऐसी ऐतिहासिक पहल के साक्षी बन रहे हैं, जो न केवल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की भी आधारशिला रखेगी।

 

उन्होंने कहा कि ये स्कूल विशेष रूप से उन क्षेत्रों में स्थित हैं जो वर्षों से बुनियादी संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। औद्योगिक समूहों के सहयोग से अब इन विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, लैब, खेल सामग्री, और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 हेल्थ ATM का किया लोकापर्ण, पढ़े पूरी खबर....

 

 

सीएम धामी ने इसे राज्य के शैक्षणिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बताया और कहा कि ये कदम राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नत हुए हरेंद्र सिंह नेगी को एसपी सिटी ने पहनाये स्टार

 

 

उद्योग और शिक्षा का यह समन्वय आने वाले समय में उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा। यह पहल न केवल बच्चों के भविष्य को संवारेगी, बल्कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की एक नई परंपरा की शुरुआत भी करेगी।