उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ जय राम आश्रम में यूट्यूबर तन्नू रावत का विवादित वीडियो, हिंदू संगठनों ने जताया कड़ा विरोध

ऋषिकेश न्यूज़- सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और विवादित वीडियोज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली यूट्यूबर तन्नू रावत एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने जय राम आश्रम परिसर के एक फ्लैट में वीडियो शूट किया, जिसे लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदको द्वारा आय दिखाई कम, अब इस विभाग द्वारा होगी कार्यवाही, पढ़े पूरी खबर।

 

संगठनों का आरोप है कि यह वीडियो अशोभनीय है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना है कि तीर्थनगरी ऋषिकेश जैसी पवित्र भूमि पर, विशेष रूप से जय राम आश्रम जैसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल में इस तरह की गतिविधि धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत है।

 

 

सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आश्रम प्रबंधन से जवाब-तलब किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का सख्त सत्यापन अभियान: 1050 लोगों का सत्यापन, 41 पर कार्रवाई, ₹1.76 लाख जुर्माना

 

 

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे असम्मानजनक कृत्य बताते हुए कड़ी निंदा की है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में यूपी सिंचाई विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज, पिरान कलियर में मजार व दो दर्जन टिनशेड ध्वस्त

 

 

इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और लोकेशन की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।