उत्तराखण्डकुमाऊं,

सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, सीईओ ने दी एकता व प्रगति का संदेश

लालकुआं न्यूज़– सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल, लालकुआं में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय गुप्ता ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। जैसे ही तिरंगा लहराया, परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा।

 

अपने संबोधन में श्री गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के इस पावन अवसर पर हमें देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने अनुशासन, समर्पण, आपसी एकता और कठिन परिश्रम को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया और ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता को भारतीय सैनिकों के साहस का ऐतिहासिक उदाहरण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  पूरन सिंह बिष्ट बने क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

 

 

श्री गुप्ता ने आदित्य बिड़ला समूह के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समूह स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से ही देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा औद्योगिक प्रगति में बाधा डालने वाली बाहरी ताकतों से सतर्क रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले को सीएम धामी ने बताया कायराना, देश के लिए बलिदान हुए उत्तराखंड के आदर्श नेगी को दी श्रद्धांजलि

 

 

उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता सर्वोत्तम उपहार है, और स्वतंत्र वातावरण में ही व्यक्ति व समाज का समग्र विकास संभव है। हमें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर करना चाहिए।” साथ ही, उन्होंने भारत के विभाजन की त्रासदी और स्वतंत्रता संघर्ष के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश भर में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम।

 

 

कार्यक्रम में मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, परितोष राय, अमित गंगवाल, प्रताप सिंह धौनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न श्रम संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन मानव संसाधन विभाग के प्रमुख एस.के. बाजपेयी ने किया।