उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं नगर पंचायत को मिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान

लालकुआं न्यूज़– स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 व विभिन्न मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नगर पंचायत लालकुआं को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए लालकुआं नगर पंचायत को ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया जाएगा।

 

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानकों पर किए गए मूल्यांकन में लालकुआं नगर पंचायत ने नगर पंचायत श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। पुरस्कार वितरण समारोह 1 अक्टूबर 2025 को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगर पंचायत लालकुआं के को यह सम्मान प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- लम्बे समय से फरार चल रहे 05 वारंटियों को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यह उपलब्धि नगर पंचायत लालकुआं ही नहीं, बल्कि समस्त नगरवासियों के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कार्य बहिष्कार पर सख्ती: उत्तराखंड शासन ने राजकीय शिक्षक संघ के चाकडाउन आंदोलन पर लगाई रोक

 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि “लालकुआं नगर पंचायत का पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना नगरवासियों की जागरूकता और सहयोग का परिणाम है। यह पुरस्कार लालकुआं की जनता को समर्पित है। मैं सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि हम मिलकर लालकुआं को निरंतर स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य आगे भी जारी रखेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली दरों पर बड़ी राहत: 18.86% बढ़ोतरी खारिज, घरेलू टैरिफ जस का तस