उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- इन बच्चों को NDA-CDS कोचिंग में मिलेगी 50% से अधिक की छूट, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का बड़ा ऐलान

देहरादून न्यूज़- प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिकों के बच्चों को बड़ी सौगात देने का फैसला किया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) की कोचिंग के लिए पूर्व सैनिकों के बच्चों को 50 फीसदी तक की छूट उपलब्ध कराई जाएगी।

 

 

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कई युवा सेना में अफसर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन कोचिंग की अधिक फीस उनके लिए बड़ी बाधा बन जाती है। इसे देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि उपनल (Uttarakhand Purva Sainik Kalyan Nigam Limited) के माध्यम से कोचिंग शुल्क में 50% छूट दी जाएगी। इसके अलावा, कोचिंग संस्थानों से बातचीत कर 25% और छूट दिलाई जाएगी, जबकि शेष 25% शुल्क विद्यार्थियों को खुद वहन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव- नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश राजभवन में अटका, पर चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी विकल्प

 

 

उन्होंने कहा कि कई कोचिंग संस्थान इस योजना का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। जल्द ही प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर योजना लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 25,878 गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक! ई-केवाईसी नहीं कराई तो नहीं मिलेगा सिलिंडर

 

 

बैठक में निर्माणाधीन सैन्यधाम का भी जिक्र हुआ। मंत्री ने पूर्व सैन्य अधिकारियों से सैन्यधाम का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव देने को कहा। पूर्व सैन्य अधिकारी मंगलवार को स्थल का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अटल उत्कर्ष आदर्श इंटर कॉलेज फूलचौड़ का किया औचक निरीक्षण, प्रधानाचार्य सहित अध्यापक को लगाई फटकार

 

 

बैठक में पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह, मेजर जनरल ओपी सभरवाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल एएस रावत, मेजर जनरल पीएस राणा, मेजर जनरल डी. अग्निहोत्री, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।