उत्तराखण्डकुमाऊं,

UTET-2025 की अनन्तिम उत्तर कुंजी जारी, 9 अक्टूबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

रामनगर (नैनीताल): उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET-I एवं II) 2025 की अनन्तिम उत्तर कुंजियाँ जारी कर दी हैं। अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ukutet.com अथवा www.ubse.uk.gov.in के DEPARTMENTAL EXAM/UTET लिंक से चारों सेटों की उत्तर कुंजियाँ डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

परिषद सचिव ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रपत्र (जो परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है) पर अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2025, शाम 5:00 बजे तय की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- मुख्यमंत्री धामी की अधिकारियों को सख्त हिदायत, प्रतिभाग करने से पहले अपना होमवर्क करके बैठक में शामिल हो

 

अभ्यर्थियों को अपना प्रत्यावेदन ई-मेल [email protected] पर ही भेजना होगा। परिषद ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद अथवा ई-मेल के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अब रसूखदारों पर प्रशासन की नजर, किसी का बड़ा गेट तो किसी का आंगन कब्जे की जमीन पर खड़ा, अब चलेगा पिला पंजा

 

 

इसके साथ ही, हर प्रपत्र में केवल एक प्रश्न/उत्तर पर ही आपत्ति दर्ज करनी होगी। यदि एक से अधिक प्रश्नों पर आपत्ति है, तो प्रत्येक के लिए अलग-अलग प्रपत्र भरना होगा, अन्यथा उस पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- माले ने गैस और तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

 

 

परिषद ने यह भी निर्देश दिया है कि आपत्ति की पुष्टि के लिए संदर्भ साहित्य की स्वप्रमाणित छाया प्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। बिना प्रमाण के भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।