Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्ड

जाने भैया दूज का शुभ मुहूर्त

दीपावली के अंतिम पर्व के रूप में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैयादूज बुधवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार तिथि के समय में घटा-बढ़ी होने के कारण पर्व मनाने को लेकर भ्रम की स्थिति बन रही है। हालांकि पर्व का पहला शुभ मुहूर्त बुधवार सुबह और दूसरा मुहूर्त अपराह्न के वक्त रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव सम्पन्न — देवेंद्र सिंह नयाल अध्यक्ष, रोहित कुमार मंत्री चुने गए

ज्योतिषाचार्य अशोक वाष्णेय के अनुसार भैया दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रूप में मनाया जाने वाले इस पर्व का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस साल पर्व के मध्य में सोमवती अमावस्या पर जाने के कारण भैया दूज बुधवार 15 नवंबर को मनाया जाना शास्त्र सम्मत है। बुधवार को आदित्य तिथि दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक ही विद्यमान रहेगी। इसके बाद तृतीया आरंभ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(भर्ती-भर्ती) उत्तराखंड के बेरोजगारों युवाओं के लिए अच्छी खबर, UKPSC ने विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है, पढ़ें पूरी खबर।

इस कारण मुहूर्त भी दोपहर तक रहेगा। पहले मुहूर्त लाभ चौघड़िया में प्रातः काल 6 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक तथा दूसरा मुहूर्त लाभ चौघड़िया में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। उन्होंने इस दौरान ही पर्व को विधि विधान से मनाने को शुभ बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कृषि मंत्री गणेश जोशी में जीआई महोत्सव की तैयारियो को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, राज्य के 18 उत्पादों को जल्द ही मिलेगा जीआई टैग,