उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी

लालकुआँ न्यूज- एक बार फिर दिख नेशनल हाईवे 109 में तेज रफ्तार का कहर। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित पुराने पुलिस चेकपोस्ट के पास सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंतनगर की ओर से लालकुआँ आ रहा एक साइकिल सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चलाया अभियान, एक क्लीनिक का चालान कर किया सीज

 

 

सूचना मिलते ही लालकुआँ कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। मृतक युवक ने ट्रैकशूट पहन रखा था। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(अच्छी खबर) उत्तराखंड के हर जिले के सिंगल लाइन पुलो को अब डबल लाइन पुल में बदला जाएगा।

 

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और युवक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में भी पुलिस टीम सक्रिय है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ के वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में 247 करोड का बजट पारित, दुग्ध उत्पादकों के दुग्ध क्रय दर में 1 रुपये बढ़ाने की घोषणा।

 

कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया जाएगा, साथ ही वाहन चालक का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।