उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- पहाड़ में एक के बाद एक दुखद घटनाएं, यहाँ चालक की लापरवाही से हुई दो महिलाओं की मौत, पढ़े पूरी खबर।

खांकरा, रुद्रप्रयाग में दुखद हादसा, वाहन दुर्घटना में 02 महिलाओं की मौत, SDRF ने गहरी खाई से निकाले शव

आज दिनाँक 27 जून 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि खांकरा में एक कार लगभग 300 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) यहाँ अनियमितता पाए जाने पर अब इस अधिकारी पर हुई कार्यवाही, लगे थे ये आरोप

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन आल्टो k10 ताल संख्या UK13- 6341 में तीन लोग सवार थे। जो देहरादून की तरफ आ रहे थे। खांकरा में वाहन चालक महेंद्र सिंह रावत लघुशंका हेतु बाहर निकला और हैंड ब्रेक लगाना भूल गया। कार में हैंड ब्रेक न लगे होने व ढाल पर गाड़ी खड़े होने की वजह से वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराया कैंटर,चालक की हुई दर्दनाक मौत

उक्त वाहन में सवार दोनों महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा DDRF व स्थानीय बचाव दल के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई से दोनों महिलाओं के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 6 पुलिस उपाधीक्षको के हुए ट्रांसफर, देखिए सूची

मृतक महिलाओं का विवरण:-

  1. लक्ष्मी देवी, उम्र -45 वर्ष, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
  2. कमला देवी उम्र-60 वर्ष, नारायणकोटि, रुद्रप्रयाग
    उपरोक्त दोनों महिलाएं मां-बेटी थी। रेस्क्यू टीम का विवरण:-
  3. ASI शेखर चंद्र जोशी
  4. HC प्रेम सिंह
  5. आरक्षी सुभाष चंद्र
  6. आरक्षी कैलाश परगई
  7. उपनल चालक विमल रावत