उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड का लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

लोहाघाट (उत्तराखंड)- देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल गुणानंद चौबे शहीद हो गए। इस खबर के बाद से देवभूमि में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त की सुबह उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में उत्तराखंड के गुणानंद चौबे शहीद हो गए।बताया जा रहा है कि मणिपुर में सोमवार सुबह उग्रवादियों ने हमला किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Agniveer Rally: अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, 5 से 23 अक्टूबर तक रुड़की में होगी रैली; जानें किस जिले की कब बारी

 

इस हमले में लोहाघाट के चौबे गांव सुई के निवासी असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे शहीद हो गए। इस घटना की जानकारी के बाद से पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप हत्याकांड का खुलासा: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

वही ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया शहीद गुणानंद चौबे मणिपुर में 22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। शहीद के तीन बच्चे हैं। वो अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 सहायक शिक्षकों की नौकरी समाप्त, हाई कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही