अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डराष्ट्रीयहल्द्वानी

एक प्रदेश एक रायल्टी की मांग को लेकर गौला खनन संघर्ष समिति का धरना 18 वें दिन जारी

हरीश पनेरू

एक प्रदेश एक रायल्टी की मांग को लेकर गौला खनन संघर्ष समिति का धरना 18 वें दिन जारी रहा, इस दौरान आप पार्टी के नेता चंद्र शेखर पांडे, जिलाध्यक्ष राजीव लोचन, जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार एवं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के स्वागत में 26 स्थानों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभी व्यवस्थाओं हुई पूर्ण : कृषि मंत्री गणेश जोशी

संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने बताया शीश महल गेट में कल गाड़ियां चलनी थी लेकिन समिति ने वहां के वाहन स्वामियों से बात की और निर्णय निकला कि फिलहाल वहां कोई भी वाहन उप खनिज निकासी हेतु गोला नदी में प्रवेश नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ ट्रक से टकराई कार, जहानाबाद नगर पालिक अध्यक्ष के बेटे समेत दो की मौत, एयरबैग खुलने पर भी नहीं बची जान

धरने में अध्यक्ष जीवन कबडवाल, भगवान धामी, कैलाश भट्ट, सुरेश चंद्र जोशी, इंदर सिंह नयाल, नरेंद्र सिंह कार्की, हेम दुर्गापाल, पूरन पांडे, श्यामाचरण यादव, गुड्डू पांडे, गणेश बीरखानी, हरीश चंद्र पांडे, तारा नगरकोटी, हरीश सुयाल, रमेश कांडपाल, मोहन भट्ट ,अनिल भट्ट, खीमानंद बलसुनी, कैलाश चंद्र पांडे, मुकेश चंद्र पाठक, घनश्याम जोशी, सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद रहे।