उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड में पहले से ज्यादा सख्ती से चलेगा सत्यापन अभियान, धामी सरकार का बना ऐक्शन प्लान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में चल रहे सत्यापन अभियान पर बड़ा बयान दिया है। कहा कि उत्तराखंड में अब पहले से ज्यादा और सख्ती से सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। कहना था कि पर्वतीय जिलों सहित प्रदेशभर में सत्यापन अभियान जोरों से चलाया जाएगा।

सीएम धामी ने कड़े शब्दों में कहा कि उत्तराखंड के डेमोग्राफिक बदलाव की वजह से राज्य के मूल स्वरूप और संस्कृति को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। सरकार इस बात के लिए संकल्पबद्ध है कि राज्य के मूल स्वरूप से किसी भी कीमत पर छेड़छाड़ न होने पाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां वर्कशॉप में खड़ी 2 कारों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे फायर कर्मी, पढ़े पूरी खबर।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए सत्यापन अभियान चलाया गया था। बताया कि सत्यापन अभियान चलाने के बाद सरकार को सकारात्मक परिणाम मिले हैं। अब सत्यापन अभियान को और सख्ती के साथ चलाया जाएगा।

सत्यापन और अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उन्होंने कहा कि कानून अपने हिसाब से नियमानुसार काम कर रहा है। उत्तराखंड एक सौहार्द्रपूर्ण राज्य है। यहां लोग प्रेमपूर्वक रहते हैं, लेकिन यहां की बहन-बेटियों के खिलाफ अपराध कतई बर्दाश्त नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप, दो की मौत, एक घायल

चेताया कि प्रदेश में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और अपराधियों के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी। इस स्थिति में सरकार सख्त से सख्त कदम उठाने से नहीं हिचकेगी।

अपने हालिया कश्मीर के चुनावी दौरे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का एक ही संकल्प था, ‘पूरे देश में एक प्रधान- एक विधान और एक निशान।’ इसके लिए वरिष्ठ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर में बलिदान भी हुए।

यह भी पढ़ें 👉  पोल पर चढ़ा बिजली कर्मी वही तड़पता रहा, फिर देखे क्या हुआ... सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो..

कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्त कर भाजपा ने उसी संकल्प को साकार किया है। कश्मीर के लोग शांति, विकास और सौहार्द्र चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कश्मीर में टेरेरिज्म न्यून हो गया है और टूरिज्म लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में उत्साह है। लोग डबल इंजन सरकार चाहते हैं।