उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, तीन घायल

ऊधमसिंह नगर न्यूज़– उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। कुमाऊं मंडल के सितारगंज हाईवे पर स्कॉलर वैली स्कूल की ओर जाने वाले मोड़ पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को रौंद दिया, जिससे बच्ची मौके पर ही मौत के घाट उतर गई। इस हादसे में अन्य 2 वर्षीय बच्चा और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल -(बड़ी खबर) अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट ने डीएम समेत दो को अवमानना नोटिस किये जारी

 

जानकारी के अनुसार, इकरार अहमद निवासी पटिया अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एनएच 125 को पार कर रहे थे। अचानक, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद 4 वर्षीय अनबिया की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 वर्षीय बच्चे और माता-पिता को गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर से सिर्फ 10 सेंटीमीटर नीचे; बनबसा बैराज पर चौथे दिन भी रेड अलर्ट

 

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां कांवड़ यात्रियों को ढाबा स्वामी ने खिलाया लहसून-प्याज का खाना, कावड़ यात्रियों ने ढाबे पर जमकर किया हंगामा, तोड़ डाली कुर्सी और मेज, पुलिस ने मालिक को हिरासत में लिया

 

वही सितारगंज पुलिस अब इस दुर्घटना की जांच में जुट गई है। इस हादसे ने स्थानीय निवासियों में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।