उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- ग्राउंड जीरो पर उतरकर DM और SSP ने मोटरसाइकिल से साथ किया शहर का निरीक्षण, दूनवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए किया शहर का संयुक्त निरीक्षण

देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रविवार को डीएम सविन बंसल ने एसएसपी अजय सिंह के साथ बाइक पर शहर का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित डीएम कैम्प कार्यालय से घंटाघर, पलटन बाजार और बल्लूपुर चौक तक करीब 10 किलोमीटर तक बाइक पर शहर का निरीक्षण किया।

 

खास बात यह रही कि दोनों अधिकारी हेलमेट लगाकर बाइक पर आगे निरीक्षण करते हुए चल रहे थे और उनकी गाड़ियों का काफिला पीछे-पीछे चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा, दो सितंबर को प्रदेश में हर वर्ष मनाया जाएगा बुग्याल संरक्षण दिवस

 

 

इस दौरान डीएम ने कहा कि सहारनपुर चौक समेत जहां भी सीवर लाइन आदि का कम चल रहा है, संबंधित कंपनी को पहले एक जगह का काम पूरा करने के बाद ही आगे का काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

 

 

इस दाैरान उन्होंने फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग की संभावनाएं तलाशी। साथ ही संबंधित विभागों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा शहर के चौराहों और डिवाइडर आदि की चौड़ाई को जरूरत के अनुसार परिवर्तित कर मार्गों को सुगम बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण, तीन अवैध दुकानें ध्वस्त; अभियान जारी रहने की चेतावनी

 

 

डीएम ने बताया कि जल निकासी के इंतजाम और सड़कों के गड्ढे भी देखे गए हैं। इस पर संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। घंटाघर पर जाम को खत्म करने के लिए ओवरब्रिज और डिवाइडर की चौड़ाई में बदलाव आदि को लेकर भी विचार विमर्श किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी ख़बर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बैरक में मिला शव, पढ़े पूरी खबर।

 

 

इसके अलावा आईएसबीटी पर फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम का भी समाधान निकाला जाएगा। जरूरत पड़ी तो सरकारी भूमि पर फ्लाईओवर के जरिए ट्रैफिक मार्ग को आसान बनाया जाएगा।