उत्तराखण्डगढ़वाल,

यहाँ दुकान में युवक पर बाइक सवारों ने तमंचे से झोंका फायर, मौके पर मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र मे मैकेनिक की दुकान पर बाइक ठीक करवा रहे एक युवक पर बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। वही भरे बाजार फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। वही पुलिस द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में फिर छात्रों का वाहन हुआ हादसे का शिकार, इस बार खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 1 छात्र की मौत, 1 गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार शाम की है। रानीपुर निवासी हर्ष चौधरी अवधूत मंडल आश्रम के पास अपने दोस्तों के साथ बाइक ठीक करवाने आया था। इसी बीच एक स्कूटी और बाइकों पर कई युवक वहां पहुंच गए। इसमें से एक युवक उतरकर हर्ष के पास गया और तमंचा उसके पेट के पास सटाकर उसे ले जाने लगा। आरोप है कि जब वह आगे नहीं बढ़ा तो उसने फायर झोंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रॉन्ग साइड से आए ट्रक की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र की मौत, बहन गंभीर

सूचना मिलने ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, एसएसआई संतोष सेमवाल, रेल चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा आयोग, 12 जिलों में प्रशिक्षण शुरू

वही कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।