उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

AHTU का मेट्रोपोलिस मॉल में छापा, अवैध गतिविधियों पर शिकंजा, 6 स्पा सेंटर सीज, नाबालिग को शराब पिलाने पर बार मालिक पर कार्रवाई

रुद्रपुर न्यूज़- अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल में बड़ी छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे छह स्पा सेंटरों को सीज कर दिया गया, जबकि एक बार संचालक पर किशोर को शराब परोसने के आरोप में 50 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया।

 

एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्या के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के साथ पंतनगर थाना क्षेत्र में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम ने मॉल में संचालित स्पा सेंटरों की गहनता से जांच की। जांच में पाया गया कि मॉल में कुल छह स्पा सेंटर संचालित थे, जबकि छह अन्य बंद अवस्था में मिले।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत- यहाँ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े बाइस लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

 

जांच के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों में अनिवार्य रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे, कर्मचारियों का सत्यापन, रिकॉर्ड और मसाज कक्षों की स्थिति की जांच की। कई स्पा सेंटरों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। गंभीर अनियमितताओं के चलते पुलिस ने सभी छह संचालित स्पा सेंटरों को तत्काल सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का लाल सरहद पर हुआ शहीद

 

इसके पश्चात एएचटीयू टीम ने मॉल में स्थित एक बार पर भी कार्रवाई की। यहां एक किशोर को शराब पीते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि बार संचालक ने ही किशोर को शराब परोसी थी। इस मामले में पुलिस ने बार संचालक के खिलाफ 50 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कक्षा 1 में दाखिले की उम्र पर यू-टर्न, 300 स्कूलों में 4000 बच्चों का एडमिशन संकट में

 

एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्या ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों को शराब परोसना और नियमों का उल्लंघन करना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।