उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा- यहाँ पिकअप के नीचे दबकर मां और उसके पांच साल के बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा के लमगड़ा में पिकअप के नीचे दबकर एक महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार देर शाम दन्या के बलसूना निवासी गीता पत्नी आन सिंह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपनी बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता के साथ अपने मायके गौलीमहर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अस्पताल में भर्ती मरीज बना रहा था पैग, डॉक्टर ने पकड़ कर लगाई फटकार

 

तीनों एक पिकअप संख्या (यूके 01 सीए 1276) में सवार हुए। लमगड़ा-गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक दरवाजे से बाहर छिटककर पिकअप के पिछले टायर के नीचे दब गए। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मासूम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत को मिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान

 

थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने कहा कि वाहन का दरवाजा कैसे खुला इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जाने बाकी राशि वालों का हाल, पढ़े आज का राशिफल