उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा: नशे में धुत युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला

अल्मोड़ा न्यूज़- जिले के देघाट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर नशे की हालत में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस को दी गई तहरीर में आमखेत निवासी नंदन सिंह रावत ने बताया कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव बिजौली निवासी नरेंद्र नशे की हालत में उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात: 184 ग्रामीण सड़कों के लिए केंद्र ने मंजूर किए 1700 करोड़, सीएम धामी की दिल्ली में बड़ी पहल

 

 

पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने उनकी लाठी छीनकर सिर, कमर और पसलियों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी और आसपास के लोगों के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शीघ्र तय हो सकते हैं हरिद्वार, नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी, आज दिल्‍ली में होगी बैठक

 

 

आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पीड़ित के पुत्र ने तत्काल डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 17 लाख के गांजे की बड़ी खेप समेत एक तस्कर गिरफ़्तार

 

 

घायल नंदन सिंह रावत को 108 एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय, भिकियासैंण ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर पांच टांके लगाए। देघाट थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।