उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

भारत पाकिस्‍तान के तनाव के बीच उत्‍तराखंड में डाक्टरों की छुट्टियां रद्द, हाई अलर्ट पर सभी अस्पताल

रुड़की न्यूज़– पाकिस्तान के साथ संघर्ष के बीच सरकार ने उत्तराखंड के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। आदेश के बाद सिविल अस्पताल में डाक्टरों कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में रिजर्व बेड और दवाईयों का पर्याप्त स्टाॅक रखा गया है।

 

सीएमओ डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पाकिस्तान के साथ संघर्ष को लेकर सभी पीएचसी, सीएचसी, उप राजकीय अस्पताल में क्यूआरटी(क्विक रिस्पांस टीम) का गठन सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा रिजर्व बेड व पर्याप्त दवाईयों का स्टाॅक रखने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  राहत भरी खबर- झुलसाती गर्मी से दो दिन बाद मिल सकता है कुछ सुकून, होगी बारिश, उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

 

 

 

सिविल अस्पताल रुड़की में शासन के निर्देशनुसार सीएमएस डाॅ. संजय कंसल ने अस्पताल में सभी डाक्टरों कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। उन्होने स्टाफ के साथ मीटिंग में सभी डाक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेस क्लब अध्यक्ष की पुत्री आयुषी भट्ट 95 % अंक प्राप्त कर पाई प्रदेश में आठवी और जिले में दूसरी रैंक

 

 

इमरजेंसी वार्ड में क्यूआरटी का गठन

वहीं सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में क्यूआरटी का गठन किया गया है। इसमें इमरजेंसी चिकित्साधिकारी के साथ एक फार्मेसिस्ट और कर्मचारियों की ड्यटी लगाई गई है। किसी भी इमरजेंसी में एंबुलेंस चालकों को मौके पर रहने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि सिविल अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त है। अस्पताल में दवाइयों का स्टाॅक पर्याप्त है। किसी भी प्रकार की चुनौती के लिए अस्पताल प्रबंधन स्टाफ पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बीच बाजार से भाजपा नेता गफ्फार खान गिरफ्तार, असलहा सप्लाई और बरेली दंगा कनेक्शन मामले में कार्रवाई