उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पांच जिलों में अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं और भारी बारिश का सिलसिला जारी है। नैनीताल और हरिद्वार समेत आसपास के इलाकों में आसमान से आफत बरस रही है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार डम्पर ने उजाड़ा पूरा परिवार: लक्सर सड़क हादसे में मासूम के बाद पिता की भी मौत, मां की हालत गंभीर

 

 

देहरादून में भी गुरुवार रात से कहीं-कहीं जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के दौर की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा से लौकी लेकर आ रही पिकअप से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 100 पेटी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाओं की संभावना भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बारिश से घर की दीवार टूटी, घर के अंदर सो रहे दो बच्चे मलबे में दफन, गांव में शोक की लहर।