उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- कृपया दान न दे… बनभूलपुरा हिंसा के नाम पर अब पैसे लूटने का खेल हुआ शुरू, नैनीताल पुलिस को जारी करना पड़ा नोटिस,

नैनीताल न्यूज़- ठग लोगों को मूर्ख बनाकर पैसे लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब बनभूलपुरा हिंसा के नाम पर पैसे लूटने का चोरों ने नया तरीका निकाला है, जिसे लेकर नैनीताल पुलिस ने चेतावनी जारी की है।

नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के वित्तपोषण में एक एनजीओ की भूमिका की पहचान करते हुए नोटिस जारी किया है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि आप लोगों से एनजीओ को दान न देने का आग्रह करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यूपी के टैक्सी चालक की सीने में गोली मारकर हत्या, गन्ने के खेत में शव फेंककर मौके से फरार हुए आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

नोटिस में लिखा है कि आवश्यक सूचना… सोशल मीडिया में एक वीडियो जिसमें एक युवक द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटे जाने की वीडियो प्रसारित की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस जांच कर रही है। NGO के अकाउंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पैन नंबर से सम्बंधित सूचना आयकर विभाग एवं अन्य एजेंसी को भी दी गई है, जिनके द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- बिना अपार आईडी के प्रवेश में आएगी अड़चन, निजी स्कूल कार्ड बनाने में पीछे

हैदराबाद यूथ करेज NGO को डोनेट करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। उक्त NGO के अकाउंट, रजिस्ट्रेशन नंबर सीज करवाने की कार्यवाही की जा रही है। गलत तरीके से पैसा लेने व दंगाइयों को सपोर्ट करने  एवं सोशल मीडिया में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पोस्ट करने व भ्रामक तथ्य पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हरिद्वार में हुई डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, डीजीपी ने कहा- मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ ढेर, दो गिरफ्तार

अत: सभी से अनुरोध है कि इस तरह के NGO को किसी भी तरीके का डोनेट न करें