उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- शिक्षा विभाग में सैकड़ो शिक्षक और कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त

देहरादून न्यूज– शिक्षा विभाग ने शनिवार को बड़ा कदम उठाते हुए 1100 से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त कर दिए। महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान ने शनिवार को इसके आदेश दिए। महानिदेशक के अनुसार केवल गंभीर रूप से बीमार और विद्या समीक्षा केंद्र से अटैच शिक्षकों को यथावत रहने दिया जाएगा।

 

 

महानिदेशक ने कहा कि यह जानकारी में आया है कि पात्र शिक्षकों के साथ साथ कुछ अन्य शिक्षक-कर्मचारी भी अटैचमेंट पर मूल तैनाती से दूसरे कार्यालयों में अटैच हैं। ऐसे सभी कार्मिकों के अटैचमेंट तत्काल निरस्त करने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यालय में कार्मिकों को विभाग हित में अटैच करने की आवश्यकता है तो प्रस्ताव बनाकर महानिदेशालय को दिए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- (रिश्ते शर्मसार) सौतेले चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

 

अटैचमेंट वाले कार्मिकों का ब्यौरा

1- प्रधानाचार्य – 01                                              2- प्रधानाध्यापक- 01                                          3- प्रवक्ता- 40                                                    4- एलटी- 86                                                     5- बेसिक शिक्षक- 407                                      6- मिनिस्टीयल- 464                                          7- चतुर्थ श्रेणी- 105

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्कूल परिसर में घुसा गुलदार, घबराए छात्रों ने मचाया शोर, शिक्षिका ने हिम्मत दिखाकर बच्चों को किया सुरक्षित

 

 

शिक्षक कार्मिकों के अटैचमेंट पर होने से मूल स्कूलों शिक्षण और प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। सभी निदेशक, एडी, सीईओ और डीईओ को अटैचमेंट निरस्त के आदेश दे दिए गए हैं। सभी से एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी गई है।- झरना कमठान, डीजी शिक्षा

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ टैंकर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, हुई मौत, शिनाख्त की कोशिश जारी, पुलिस ने मोर्चरी में भेजा शव