उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्पआयु में 80 से अधिक कथा करने पर बाल ब्यास कपिल देव महाराज का सेंचुरी मिल के सीईओ ने किया सम्मान

  • अल्पआयु में 80 से अधिक कथा करने पर बाल ब्यास कपिल देव महाराज का सेंचुरी मिल के सीईओ ने किया सम्मान

लालकुआं न्यूज़- सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के आवासीय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने अत्यंत कम उम्र में 80 से अधिक श्रीमद् भागवत कथा करने वाले बाल ब्यास कपिल देव महाराज को सम्मानित करते हुए कहा कि जिस उम्र में बच्चे तमाम शान शौकत करते हैं, उस उम्र में धोती कुर्ता पहनकर 80 से अधिक कथाएं कर धर्म संस्कृति का व्यापक प्रचार प्रसार करने वाले बाल ब्यास कपिल देव महाराज युवा पीढ़ी को नशे के बजाय आध्यात्म की ओर अग्रसर होने का संदेश दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में कांग्रेसियों ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

 

 

मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार गुप्ता ने इस दौरान बाल ब्यास के साथ पहुंचे वृद्ध जागेश्वर के पुरोहित पंडित भास्कर भट्ट और पंडित अमित पन्त का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सुबह- सुबह गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, धमाकों की आवाज सुनकर दहशत में आए लोग।

 

इस अवसर पर कपिल देव महाराज ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धर्म, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के पावन मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने मिल प्रबंधन की कार्यनिष्ठा और अनुशासन की सराहना करते हुए संस्थान को उत्तरोत्तर प्रगति के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अध्यक्ष प्रत्याशी को उम्र का गच्चा, नैनीताल जिले में अब तक 22 के पर्चे हुए निरस्त, हॉट सीट बनी ये पालिका

 

उक्त कार्यक्रम के दौरान वातावरण धार्मिक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक नरेश चंद्रा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।