उत्तराखण्डकुमाऊं,

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर बड़ा हादसा: सैलानियों से भरी बस पैराफिट से टकराई, 14 घायल

अल्मोड़ा/नैनीताल- भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दोपाखी के पास अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही सैलानियों से भरी केमू बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 14 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी कल दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी, जमरानी बांध का करेंगे निरीक्षण, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गरमपानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भूस्खलन और जलस्तर बढ़ने की चेतावनी

 

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री अल्मोड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर हल्द्वानी लौट रहे थे। यात्रियों में राजस्थान, कोलकाता और पंजाब के पर्यटक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ ठेकेदार ने बनाई खराब सड़क, तो नगर आयुक्त ने पूरी सड़क को जेसीबी लगाकर उखड़वा दी

 

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।