उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट: 2 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, 7 जिलों में भारी वर्षा का अनुमान

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1 जुलाई के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देहरादून और बागेश्वर में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

 

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लगातार बारिश से नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, बोल्डर गिरने और सड़कें बंद होने का भी खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मंदिर से लौटते वक्त बस से टकराई बाइक, तीन सगे भाई-बहन गंभीर घायल

 

 

मौसम अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं में बाढ़ आपदा की मॉक ड्रिल, गोला नदी में अचानक पानी बढ़ने की सूचना पर दौड़ा प्रशासन

 

 

चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ी मार्गों से गुजरने वाले यात्रियों को भी यात्रा से पहले मौसम और सड़क मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। यदि किसी क्षेत्र में तेज बारिश या भूस्खलन की सूचना मिले तो सुरक्षित स्थान पर रुकने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- घरेलू काम को लेकर हुई बहस तो छोटे ने चापड़ से काट डाला सो रहे अपने बड़े भाई का गला, सुसाइड दिखाने की करी कोशिश

 

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी और कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।