Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डदेश

मई की शुरुआत में महंगाई का बड़ा झटका: 5 किलो LPG सिलेंडर ₹261 महंगा, कमर्शियल गैस के दाम भी बढ़े

छोटे सिलेंडर से लेकर कमर्शियल गैस तक महंगी, छात्रों और मजदूरों की बढ़ी चिंता

मई महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आई है। पहले 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की खबर सामने आई, वहीं अब 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर के दाम भी अचानक बढ़ा दिए गए हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक, 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में ₹261 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद जो सिलेंडर पहले करीब ₹549 में मिल रहा था, उसकी कीमत अब बढ़कर लगभग ₹810 पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी ने खास तौर पर निम्न आय वर्ग और छोटे उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिले में धनतेरस पर रहेगा अवकाश, जिलाधिकारी में जारी किया आदेश

 

वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी करीब ₹993 तक का इजाफा बताया जा रहा है। इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 तक पहुंचने की चर्चा है।

 

छात्रों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों पर सबसे ज्यादा असर
5 किलो वाले छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से छात्र, प्रवासी मजदूर, अकेले रहने वाले लोग और छोटे दुकानदार करते हैं। ऐसे में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर इन्हीं वर्गों पर पड़ने की संभावना है।
दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के मासिक खर्च में अब सीधा इजाफा होगा। वहीं, दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी-पटरी लगाने वाले और छोटे ढाबा संचालकों के लिए रसोई चलाना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 21 मार्च को कार्यमुक्त होंगे गढ़वाल के 38 इंस्पेक्टर और दरोगा, आईजी ने घोषित की तिथि

 

वैश्विक संकट को माना जा रहा वजह
गैस कीमतों में इस तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को बड़ी वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ईरान को लेकर बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस संकट गहराया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- यहाँ निर्माण स्थल में बाघ दिखने से श्रमिकों में मची अफरा-तफरी, भगाने के लिए फेंके पत्थर, पढ़े पूरी खबर।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले दिनों में एलपीजी समेत अन्य ईंधन कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 

महंगाई के इस दोहरे झटके ने आम आदमी का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है और आने वाले समय में इसका असर रोजमर्रा की जिंदगी पर और अधिक देखने को मिल सकता है।