उत्तराखण्डकुमाऊं,

भाजपाईयों ने तीन राज्यों में चुनाव जितने पर किया मिष्ठान वितरण

लालकुआं न्यूज़- तीन राज्यों मे भारतीय जनता पार्टी की प्रचंडजीत के मौके पर विधायक लालकुआं डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट और समस्त हल्दूचौड़ मंडल के भाजपा पदाधिकारी द्वारा नवीन मंडी स्थल गेट पर मिष्ठान वितरण किया गया।

भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में हुई जीत पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ ने नवीन मंडी स्थल गेट पर एकत्र होकर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। वही विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना कांग्रेस मुक्त भारत अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर की निर्मम हत्या

इसके लिए वह कर्नाटक के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो जल्द ही कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में दो तीर्थ यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से गई जान।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुलवे, मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का, मंडल उपाध्यक्ष रुक्मणी बिष्ट, मंडल मंत्री सचिन जोशी, मंडल मंत्री संजय धारीवाल ,मंडल महामंत्री मनमोहन पुरोहित जी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक शर्मा, मनोज मठपाल, सौरभ जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- इस तारीख तक करा ले अपना पैन कार्ड आधार से लिंक, नही तो हो सकता है आपका पैन कार्ड निरस्त। आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं? तीन स्टेप्स में ऐसे लगाएं पता।