उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बस–कार की टक्कर, कार 50 मीटर खाई में गिरी; चालक समेत 8 घायल, दो गंभीर

गोपेश्वर न्यूज़– रविवार दोपहर गैरसैंण–रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-109 पर धुनारघाट के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। धुनारघाट से करीब चार किलोमीटर दूर एक ईको कार और बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं की लाइफलाइन कलसिया पुल के निर्माण का रास्ता साफ, प्रशासन ने हटाए अतिक्रमण

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सेवा 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गैरसैंण भर्ती कराया गया।

 

 

चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में पूजा और कविता निवासी नौगांव गैरसैंण की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा मामले में कुछ ही देर में होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रारंभ

 

 

हादसे के बाद घबराहट में कार चालक प्रताप सिंह मौके से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद स्वयं थाने पहुंच गए। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चालक का चिकित्सीय उपचार भी कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बाजार में महिलाओं की छुपकर फोटो-वीडियो बनाते हुए विशेष समुदाय के युवक को पकड़ा, बवाल के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

थाना प्रभारी सुमित बंदूनी ने बताया कि कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है और संबंधित सभी व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।