उत्तराखण्डकुमाऊं,

चंपावत में जिला क्रिकेट लीग दिसंबर से

चंपावत न्यूज़– किक्रेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के निर्देश पर चंपावत जिले की जिला क्रिकेट लीग सीनियर वर्ग प्रतियोगिता दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। वहीं अंडर-19 पुरुष वर्ग की लीग जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बाइक सवार युवकों ने दुकान जा रहे तीन बच्‍चों को मारी जोरदार टक्‍कर, एक की मौत

 

जिले के संयोजक राहुल पवार ने बताया कि सभी क्लबों के पंजीकरण और प्रवेश शुल्क की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के क्लब, अकादमी, स्कूल व कॉलेज 20 दिसंबर 2025 तक पंजीकरण करा सकते हैं। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, पिछले तीन वर्षों के अंकपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट या वोटर आईडी अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

 

जिले को पंजीकरण कार्य हेतु तीन जोन टनकपुर, चंपावत व लोहाघाटमें बांटा गया है। पंजीकरण फॉर्म 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक उपलब्ध रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए संयोजक राहुल पवार से मोबाइल 9917178414 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी मंत्रिमंडल की बैठक कल, लोकसभा चुनाव के बाद पहली कैबिनेट

 

जिला क्रिकेट लीग के आधार पर राज्य स्तरीय अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता हेतु चंपावत जिले की टीम का चयन किया जाएगा।