उत्तराखण्ड

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को हासिल होंगे बड़े लक्ष्य, धनु राशि वालों को हो सकती है हानि, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है।

यह भी पढ़ें 👉  (एलबीएस चुनाव अपडेट) ये बने छात्र संघ उपाध्यक्ष, देखे पूरी खबर:-