उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहां जल संस्थान के पंप हाउस में रखे सिलिंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव, मौके में मची भगदड़, कई अस्पताल में भर्ती

नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र में जल संस्थान के पंप हाउस में रखे सिलिंडर से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। गंध फैलते ही वहां भगदड़ मच गई। गैस के प्रभाव से कई लोग प्रभावित और बीमार हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (एसबी पब्लिक स्कूल वार्षिकोत्सव) नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बांधा समां...

गैस रिसाव की घटना से प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और मेडिकल कर्मियों व जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) सीएम धामी का बड़ा बयान, हल्द्वानी में जहाँ हटाया गया अतिक्रमण, वही बनेगा पुलिस थाना, उपद्रवी जाएंगे जेल

 

वहीं, इस मामले में डीएम का कहना है कि लगभग 50 किलो क्लोरीन गैस का सिलिंडर लीकेज हुआ था। सावधानी के तौर पर  आसपास के 100 लोगों को यहां से शिफ्ट किया गया है। घटना में तीन लोग गैस रिसाव स्थल के बहुत निकट थे, उन्हें उल्टी होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर सक्रिय है। स्थिति नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- सहकारी डेयरी प्रशिक्षण संस्थान लालकुआँ में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती