अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डजन-मुद्देराजनीतिराष्ट्रीयहल्द्वानी

पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजे गए एबीजी ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, सेंचुरी के सीईओ विजय कॉल सहित अधिकारी कर्मचारियों ने दी बधाई

लालकुआं।

आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला को भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 2023 को पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें व्यापार एवं उद्योग में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्राप्त हुआ। सेंचुरी पेपर मिल के महाप्रबंधक नरेश चंद्रा ने बताया कि यह सेंचुरी पल्प एंड पेपर, लालकुआं क्षेत्र ,उत्तराखंड प्रदेश के लिए गौरव की बात है। कुमार मंगलम बिरला को पद्मभूषण पुरस्कार मिलने पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कॉल, वाईस प्रेजिडेंट डॉ अरुण कुमार पांडे, महाप्रबंधक नरेश चंद्रा सहित सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं क्षेत्र की जनता ने शुभकामनाएं दी है।