उत्तराखण्डकुमाऊं,

कुमाऊं को बड़ी सौगात: हल्द्वानी–हरिद्वार एलिवेटेड रोड को मिली मंजूरी, लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू

हल्द्वानी न्यूज– कुमाऊं के लिए एक बड़ी राहत और विकास की दिशा में अहम कदम उठाते हुए नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अपडेट साझा किया है। सांसद भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (NHAI) की मंजूरी मिल गई है। साथ ही लालकुआं बाईपास के लिए DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया भी आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब स्कूली बच्चों को आधार की तरह जारी होगा परमानेंट एजुकेशन नंबर, होंगे ये फायदे

 

 

सांसद अजय भट्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने हल्द्वानी–हरिद्वार एलिवेटेड रोड के लिए DPR तैयार करवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। DPR तैयार होते ही निर्माण कार्य हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि एलिवेटेड रोड बनने के बाद हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर महज दो से ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे न केवल यात्रा समय कम होगा, बल्कि परिवहन व्यवस्था में भी बड़ा सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस को आज मिली बड़ी सफलता, 03 जुए के अड्डों में छापेमारी कर कुल 23 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 03 लाख 30 हजार रुपये भी किये बरामद

 

 

उन्होंने कहा कि यह एलिवेटेड मार्ग कुमाऊं आने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा बढ़ाएगा और लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव से राहत प्रदान करेगा। क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को इससे नई दिशा मिलेगी।

 

 

इसी तरह लालकुआं क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से बाईपास निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। विभाग द्वारा DPR के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बाईपास बनने के बाद लालकुआं शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी यातायात में उल्लेखनीय कमी आएगी और वाहनों की आवाजाही और भी सुगम होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (बड़ी खबर) मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन में जारी किया हेल्पलाइन नंबर

 

 

सांसद भट्ट ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कुमाऊं के धार्मिक, पर्यटन और व्यावसायिक क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।