उत्तराखण्डकुमाऊं,

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में चम्पावत के युवक की मौत; 25 की पुष्टि, कई लापता

चम्पावत/गोवा- गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में उत्तराखंड के चम्पावत जिले के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में अब तक 25 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार, मृतक मनीष सिंह महर, निवासी नेत्र सलान (बाराकोट ब्लॉक), कुछ समय पहले रोजगार की तलाश में गोवा गए थे। वे जिस नाइट क्लब में कार्यरत थे, वहीं शनिवार रात यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि क्लब की रसोई में गैस सिलेंडर के विस्फोट के बाद आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी समेत 5 शहरों में बेहतर होंगी नागरिक सुविधाएं, समझौते पर ADB और केंद्र सरकार ने किए हस्ताक्षर, होंगे ये काम

 

 

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तेज लपटों और धुएं के कारण कई लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। इसी बीच मनीष भी आग में बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नैनीताल के इन तीन गांवो को किया राजस्व गांव घोषित, केंद्र ने जारी की अधिसूचना, बिंदुखत्ता के बारे में भी आई नई अपडेट

 

 

मनीष के शव को गांव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार और मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताओं को जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया है। प्रशासन के सहयोग से मनीष का शव जल्द ही गोवा से उनके गांव भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पहचान बदलकर रुड़की में रह रहा बांग्लादेशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट, पूछताछ जारी

 

 

ग्रामीणों और परिजनों में घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है। परिवार ने सरकार से मनीष के परिवार को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने की मांग की है।