उत्तराखण्डकुमाऊं,

ब्रेकिंग: खनस्यू में एसटीएफ टीम पर फायरिंग, सिपाही समेत 2 लोग घायल — इलाके में हाई अलर्ट

हल्द्वानी/खनस्यू- शनिवार को खन्स्यु क्षेत्र में तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने गई एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) टीम पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में एसटीएफ सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया और एक स्थानीय व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी तत्काल पुलिस बल के साथ कृष्णा अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ सिपाही की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि राज्य में सेब की खेती और कीवी मिशन को बढ़ावा देने की बात की, पढ़े पूरी खबर।

 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसटीएफ टीम को इलाके में तस्करी की गतिविधियों की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ होली खेलने के बाद युवक ने घर के कमरे में लगाया फांसी का फंदा, हुई मौत

 

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंगल और आसपास के इलाकों में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीमें तलाश अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने प्रदेश के आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है, साथ ही घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

 

एसएसपी ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।