उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड के युवाओ के लिए अच्छी खबर, क्योंकि उत्तराखंड में इन विभागों में बड़े पैमाने पर होंगी भर्तियां।

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड के युवाओं अब कमर कस लीजिए क्योंकि सरकारी नौकरी पाने वालों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। उत्तराखंड में भर्तियां अब रफ्तार पकड़ रही है। यहां बड़े पैमाने पर भर्तियां होने जा रही है। बता दे राज्य सरकार ने सभी प्रमुख सचिव और सचिवों से अपने अधीन विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगें हैं। साथ ही लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर के पदों पर विभाग ने खुद ही भर्ती एजेंसियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली ने इसके आदेश जारी किए हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव और सचिवों को भेजे निर्देश में अधीनस्थ विभागों से भर्ती के प्रस्ताव शीघ्र देने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य प्रवर एवं अवर अधीनस्थ और उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता चयन परीक्षा से संबंधित रिक्त पदों को प्रस्ताव कार्मिक विभाग जबकि इससे इतर भर्तियों के प्रस्ताव सीधे भर्ती आयोगों को भेजने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन डिवाइडर से टकराया, पांच लोग घायल, एक को किया हायर सेंटर रेफर

दरअसल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक साल के भीतर 20 हजार रिक्त पदों पर नौकरियां देने का ऐलान किया था। लेकिन इस बीच जुलाई 2022 में भर्ती घपलों का भंडाफोड़ होने से भर्ती प्रक्रिया थोड़ा थम गई है। सरकार ने अब इसमें तेजी लाने की कसरत शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने 236 अभ्यर्थियों को प्राथमिक सहायक अध्यापक के सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- अब तक दीं 16 हजार सरकारी नौकरियां

सचिव कार्मिक सैलेश बगौली ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्तियों को लेकर सरकार का इरादा बिल्कुल स्पष्ट है। इसमें तेजी लाने को दिव्यांगजनों के पदों का चिन्हीकरण समय रहते पूरा किया गया। अब सभी विभागों से तत्काल गृह भर्तियों के प्रस्ताव मांगें हैं, जिससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

सरकारी विभागों में 29 हजार पद रिक्त


सरकारी विभागों के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों के लगभग 29 हजार से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। बता दे कार्मिक विभाग ने अक्टूबर 2022 में यह आंकड़े मांगे थे जिसमें से डेढ़ दर्जन विभागों में यह ब्यौरा उपलब्ध कराया था। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, गृह, ऊर्जा, वन, सिंचाई, लोनिवि, पंचायतीराज में सबसे ज्यादा पद रिक्त हैं। यदि निगमों, निकायों और प्राधिकरणों को भी शामिल कर लिया जाए तो यह संख्या 38 हजार पार कर रही है। इसके अलावा राज्य में करीब 22 हजार पद आउटसोर्स से भरे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- भाजपा ने राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है 55 नामों का पैनल, किसे मिलेगा टिकट? अब सब की दिल्ली पर टिकी नजर

रिक्त पदों का ब्योरा
विभाग रिक्त पद
शिक्षा 5710
चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा 3945
गृह 2461
वन 2428
ऊर्जा 2200
सिचाई 1412
कौशल विकास 1203