उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून -(बड़ी खबर) धामी सरकार ने प्रदेश के 6200 कर्मचारियों को दिया पुरानी पेंशन का विकल्प, अधिसूचना हुई जारी

देहरादून। दीपावली के मौके पर धामी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। पुरानी पेंशन का लाभ लेने के लिए लंबे समय से प्रयासरत कर्मचारियों को धामी सरकार ने बड़ी राहत दी है। एक अक्टूबर, 2005 से पहले भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित रहे, लेकिन नई पेंशन योजना से आच्छादित किए गए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दून अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला स्वास्थ्यकर्मी की हुई मौत

प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का विकल्प देने के लिए 15 फरवरी, 2024 तक समय सीमा निर्धारित की है। लगभग 6200 कर्मचारियों को यह लाभ मिलेगा। वित्त अपर मुख्य सचिव आनंद बद्धन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। मंत्रिमंडल ने बीती 30 अक्टूबर को इस संबंध में निर्णय लिया था। प्रदेश सरकार ने केंद्र की भांति ही यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड में निकाय चुनाव गुरुवार को, कैसा रहेगा मौसम? देगा साथ या ढाएगा सितम पढ़ें यहां

केंद्र सरकार ने तीन मार्च, 2023 को आदेश जारी कर नई पेंशन योजना से आच्छादित अपने कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना का दायरा बढ़ाया है। उत्तराखंड में नई पेंशन योजना एक अक्टूबर, 2005 से लागू की गई। प्रदेश सरकार ने एक अक्टूबर, 2005 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित पदों के लिए आवेदन करने और एक अक्टूबर, 2005 को या इसके बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले कार्मिकों को पुरानी पेंशन के लिए आवेदन का विकल्प दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राइका मोतीनगर के छात्र प्रियांशु को स्वरचित कविता प्रतियोगिता में राज्य में तीसरा स्थान, 14 सितंबर को सीएम पुष्कर धामी द्वारा किया जाएगा सम्मानित