उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून -(बड़ी खबर) यहाँ अनियमितता पाए जाने पर अब इस अधिकारी पर हुई कार्यवाही, लगे थे ये आरोप

देहरादून न्यूज़– कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन को जनपद देहरादून के रायपुर के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजदेव पंवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बरती गई अनियमितता पर निलंबन के आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में सचिव कृषि ने निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चलेगा प्रशासन का पीला पंजा, 524 अतिक्रमण ध्वस्त करने का काउंटडाउन शुरू, इस दिन से चलेगा बुल्डोजर

इसकी अतिरिक्त महानिदेशक कृषि को निर्देशित किया गया है कि तत्काल प्रकरण में संलिप्त न्याय पंचायत प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी और सेवानिवृत विकासखंड प्रभारी विनोद धस्माना का स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियम अनुसार विभागीय करवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम बाईपास 15 जून 2026 तक होगा चालू, शिप्रा नदी पर अस्थायी बैली ब्रिज बनेगा


सचिव की ओर से जारी आदेश में मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह को योजना का सत्यापन/ निरीक्षण न करने और अपने दायित्वों में लापरवाही करने के कारण 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ चैकिंग के दौरान पुलिस ने 101 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा स्पष्टीकरण के उपरांत विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा योजनाओं में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं की जायेगी।