उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- सरकारी नौकरी के लिए खालिद का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, 16 परीक्षाओं में गलत जानकारी देकर किया आवेदन, CBI दाखिल करेगी सप्लीमेंटरी चार्जशीट

देहरादून न्यूज- सरकारी नौकरी पाने की चाह में खालिद किसी भी हद तक जाने को तैयार था। उत्तराखंड में चर्चित पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच में अब खालिद के एक और बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि खालिद ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की कुल 16 परीक्षाओं में गलत जानकारी देकर आवेदन किया था।

 

सीबीआई के अनुसार, दोनों आयोगों द्वारा जारी लगभग हर विज्ञापन में खालिद ने आवेदन किया, जबकि जिन पदों के लिए आवेदन किया गया था, उनकी निर्धारित अर्हता खालिद के पास नहीं थी। इसके बावजूद उसने फर्जी विवरण देकर फार्म भरे। हालांकि वह इन परीक्षाओं में से किसी में भी सफल नहीं हो पाया। जांच एजेंसी का मानना है कि यदि खालिद किसी परीक्षा में पास हो जाता, तो वह फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  हेमवती नंदन दुर्गापाल बने हल्द्वानी ब्लॉक के पर्यवेक्षक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया, देखे सूची

 

इस मामले में पहले ही 31 दिसंबर 2025 को यूकेएसएसएससी की ओर से देहरादून के रायपुर थाने में खालिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब नए तथ्यों के सामने आने के बाद खालिद पर एक और मुकदमा दर्ज होने की संभावना है। सीबीआई इस पूरे प्रकरण में जल्द ही सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भालू से भिड़ीं महिला, दरांती से किया मुकाबला, घायल होने के बाद भी बचाई जान — ग्रामीणों ने सराहा साहस

 

तीन पर्चे हुए थे आउट
गौरतलब है कि यूकेएसएसएससी की ओर से 21 सितंबर 2025 को स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के दौरान खालिद ने हरिद्वार के बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्र के तीन पन्नों की फोटो खींचकर उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर दिया था।

 

जांच में यह भी सामने आया कि प्रश्नों की तस्वीरें असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के पास भेजी गई थीं। इसके बाद सुमन को पूछताछ के लिए बुलाया गया। मामले में 22 सितंबर को रायपुर थाने में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन, अभ्यर्थी खालिद, उसकी बहन साबिया और हिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, पिता-पुत्र की हुई मौत

 

वर्तमान में आरोपी सुमन, खालिद और साबिया जेल में बंद हैं। इस केस में 22 दिसंबर 2025 को चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अब नए फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद खालिद की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।