उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के कई जिलों में बीते दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए। वहीं बारिश होने से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सचेत रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दी, प्रदेश वासियों को 74 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

 

गौर हो कि देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जनपदों के अधिकांश स्थानों के साथ ही राज्य के शेष जनपदों के अनेक स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.जबकि राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का अंदेशा जताया गया है. तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. नैनीताल, चमोली, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः 6 घंटे के बाद आखिरकार खत्म हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा MBPG छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया छत से उतरी

 

 

जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम वर्षा कुछ दौर होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में एक या दो दौर में तीव्र बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/प्रति घंटा) चलने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C व 23°C के लगभग रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नहाते समय दिल्ली के तीन युवक बहे, एसडीआरएफ की टीम ने नदी से दो युवकों के शव किये बरामद, एक को बचाया