उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- मौसम विभाग ने एकबार फिर से आने वाले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड (देहरादून)-उत्तराखंड में मॉनसून सीजन अपने चरम पर है, और पूरे प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

वहीं मौसम विभाग ने एकबार फिर से आने वाले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि भारी बारिश को देखते हुए आज देहरादून, पौड़ी, उधम सिंह नगर, टिहरी और नैनीताल जिलों में शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला को बड़ी राहत, 35 हजार का पानी का बिल घटाकर प्रशासन ने खुद कराया भुगतान

 

वहीं हिदायत के तौर पर मौसम विभाग ने आम जनता को बेहद सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। साथ ही आवागमन पर विशेष सावधानी बरतने की अपील मौसम विभाग ने की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां युवक ने पिता की पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत