उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- उत्तराखंड में इस दिन होगा UCC लागू, एक हफ्ते में सीएम को रिपोर्ट साैंपेगी कमेटी

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर नाै नवंबर को लागू होगा। रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की आज आखिरी बैठक हुई।

सूत्रों के हवाले से सामने आया कि इसकी नियमावली बनकर तैयार हो गई है। यह एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री धामी को नियमावली सौंप दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने 25 लाख की अवैध स्मैक के साथ बरेली के एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

बता दें कि हाल ही में सीएम ने घोषणा की थी कि यूसीसी को नाै नवंबर को लागू किया जाएगा। लेकिन कमेटी का काम पूरा न होने के चलते यह पूरा होता नहीं दिख रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक और दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, चालक की मौत, दूसरा युवक घायल

 

अब रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की बैठक में नियमावली पूरी होने की बात सामने आई है। जिससे कहा जा रहा है कि यूसीसी नाै नवंबर को ही लागू किया जाएगा। इसके बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कर्ज में डूबा बीसीए का छात्र दोस्त के साथ ज्वेलरी शॉप पर खुखरी लेकर पहुंचा, किया कांड, पिता एयरफोर्स में है फ्लाइंग अफसर