उत्तराखण्डउधम सिंह नगर

उत्तराखंड- मौसम विभाग की चेतावनी पर इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

ऊधमसिंह नगर (18 जुलाई 2025):
जिले में भारी बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार, 19 जुलाई को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में विधायक पुत्र की दबंगई फेल: SDM ने हूटर बजाने पर गाड़ी सीज की, चालान काटा

 

 

डीएम ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है, जिससे जनजीवन एवं बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला से चेन स्नैचिंग करने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा और अपाचे बाइक बरामद

 

 

जारी आदेश के अनुसार, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रशासन को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि इस अवधि में किसी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि न करवाई जाए तथा विद्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से किसी को प्रवेश न दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- कैंची धाम मेले की तैयारियों को लेकर डीएम की बैठक, यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

 

 

प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का गंभीरता से पालन करें और आवश्यकता न होने पर घरों से बाहर न निकलें।

 

आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।