उत्तराखण्डकुमाऊं,

पंचायत चुनाव से पहले नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल (मुखानी)- पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में मुखानी थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 10 बड़े फैसले: मदरसा बोर्ड का अलग बजट खत्म, राफ्टिंग नियम सख्त, कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ

मुखानी थानाध्यक्ष की अगुवाई में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर इन दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से भारी मात्रा में देशी शराब की बोतलें बरामद की गईं, जिन्हें वे पंचायत चुनाव से पहले बेचने की फिराक में थे।

 

 

पुलिस के मुताबिक, यह कार्यवाही जनपद में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन के तहत की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ये शराब कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में जिला योजना की बैठक लेते जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी

 

 

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि चुनाव से पहले किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के आधार कार्ड से बनेंगे आयुष्मान कार्ड, इन्हें मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा