उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- तबादला–पदोन्नति में देरी से नाराज शिक्षक-संघ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन की तैयारी में

देहरादून न्यूज़– पदोन्नति और तबादलों में लगातार हो रही देरी से नाराज शिक्षक अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। शिक्षक संघ की वर्चुअल बैठक में 8 सितंबर के बाद आंदोलन तेज करने की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन महामंत्री रमेश पैन्युली ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  New Rules 2026: नए साल से बदले 8 बड़े नियम, LPG से लेकर UPI और रेलवे तक—जानिए क्या हुआ महंगा, क्या सस्ता

 

निर्णय लिया गया कि शिक्षक अवकाश के दिन श्रीनगर गढ़वाल और हल्द्वानी में विशाल रैली निकालकर आमजन का समर्थन हासिल करेंगे। इसके बाद शिक्षक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायकों का घेराव करेंगे और फिर मुख्यमंत्री आवास व सचिवालय कूच करेंगे।

 

 

इधर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। रविवार को परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक की अध्यक्षता रेखा नेगी ने की। बैठक में मानदेय बढ़ोतरी और 18 वर्ष की सेवा पूरी कर चुकी कार्यकर्ताओं को योग्यता के आधार पर सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन देने की मांग उठाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ मां से मिलने गया युवक नाले के तेज बहाव में बहा, पुलिस व एसडीआरएफ तलाश में जुटी।

 

 

रेखा नेगी ने कहा कि पिछले चार वर्षों से एक भी वरिष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रमोशन नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन आंदोलन को तेज करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया युवक को किया गिरफ्तार।

 

 

शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की इन तैयारियों से सरकार पर दबाव और बढ़ने वाला है।