उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून – (मौसम अपडेट) प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है ठिठुरन

  • प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है ठिठुरन

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का बहुत हल्का असर दिखाई दे सकता है। इस कारण आगामी एक-दो दिन में मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से की मुलाकात।

उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हरिद्वार एवं यूएसनगर में उथला एवं मध्यम कोहरा सुबह और शाम रह सकता है। दूसरी ओर, दून में दिन के समय धूप निकलने से तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। रात को ठंडी हवाएं चलने के साथ ही पाला जमने की वजह से तापमान सात डिग्री रहा। इससे सुबह-शाम एवं रात को ठंड में इजाफा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  UCC Draft in Uttarakhand: लिव इन रिलेशनशिप से लेकर संपत्ति के बंटवारे तक, यूसीसी लागू होने से उत्तराखंड में बदल जाएंगे ये नियम