उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून: (बड़ी कार्यवाही) — सीएम धामी ने UAU वित्तीय अनियमितता मामले में विजिलेंस जांच के दिए निर्देश

देहरादून न्यूज़– उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (UAU) में प्रशासकीय एवं वित्तीय अधिकारों के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय में विगत वर्षों के दौरान भुगतान प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर सामने आए लगभग ₹13.10 करोड़ के मामले की अब खुली जांच सतर्कता विभाग द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज जारी होगा 10 वीं व 12 वीं का परिणाम, इन दो वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक

 

 

सूत्रों के अनुसार, शासन स्तर पर जांच प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री के अनुमोदन हेतु भेजा गया था। मुख्यमंत्री धामी ने पत्रावली पर अनुमोदन प्रदान करते हुए इस मामले की विस्तृत जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सतर्कता विभाग को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों की पहचान कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का नशे पर लगातार वार, पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 05 तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

गौरतलब है कि UAU में बीते वर्षों के दौरान वित्तीय लेनदेन और भुगतान प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं। इन्हीं आरोपों की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को मुख्यमंत्री स्तर पर गंभीरता के साथ लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि लोक धन के दुरुपयोग पर किसी भी स्तर पर किसी व्यक्ति को बचाया नहीं जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ पति ने की अपनी पत्नी की हत्या, पति हुआ मौके से फरार।

 

 

सरकार का यह कदम वित्तीय पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।